एएसआई को पहले खंबे से बांधा फिर की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी, घटना का वीडियो हुआ वायरल
एएसआई को पहले खंबे से बांधा फिर की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी, घटना का वीडियो हुआ वायरल
साहिबगंज (झारखंड) के तालझारी थाना क्षेत्र के मोतिझरना बाजार में पदस्थ एएसआई चिंटू कुमार को ग्रामीणों द्वारा कथित रूप से बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी अमित सिंह ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
ग्रामीणों के आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि एएसआई चिंटू कुमार ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर बाजार में हंगामा कर रहे थे. इससे आक्रोशित होकर भीड़ ने उन्हें घेर लिया, कथित तौर पर उनकी वर्दी फाड़ दी और खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तालझारी थाना प्रभारी नीतीश पांडेय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एएसआई को मुक्त कराया. ग्रामीणों ने थाने में एएसआई के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की.
एएसआई का पक्ष और जवाबी करवाई
दूसरी ओर, एएसआई चिंटू कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन व मेला ड्यूटी पूरी कर गश्ती वाहन से लौट रहे थे. रात करीब 8:30 बजे मोतिझरना में मो. शाहरुख और मो. बाबर ने वाहन रुकवाया. इसके बाद मो. जाफर और मो. जावेद हुसैन ने कॉलर पकड़कर उन्हें गाड़ी से जबरन बाहर खींच लिया जिससे वर्दी फट गई. एएसआई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शेख अली खान, गुड्डू खान, मो. नुरेल सहित 19 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
