पेड़ से बांधकर लावारिस कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, हैवानियत का सामने आया सीसीटीवी फुटेज, तीन पर हुआ यह एक्शन…
फोटो: आईएएनएस
पेड़ से बांधकर लावारिस कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, हैवानियत का सामने आया सीसीटीवी फुटेज, तीन पर हुआ यह एक्शन…
बेंगलुरु | लावारिस कुत्ते को कथित तौर पर पेड़ से लटकाकर और फिर मोटे डंडे से पीट-पीटकर मार डालने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. यह घटना 20 अक्टूबर को वार्थुर इलाके में गुंजूर स्थित ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास हुई थी.
पुलिस के अनुसार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली.
आरोपियों की पहचान मुनियप्पा, मुरली और पुनीत के रूप में हुई है जो सभी बेंगलुरु के निवासी हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद एक पशु कल्याण कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक लावारिस कुत्ते को मोटे डंडे से बेरहमी से पीटा और उसकी हत्या कर दी. बताया गया है कि यह घटना स्कूल के सामने हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई.
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की कि बेजुबान जानवर पर इतनी क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि इस घटना से आम लोगों में भी चिंता और आक्रोश पैदा हुआ है.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है.
इस बीच, बेंगलुरु पुलिस आयुक्तालय ने एक पोस्टर जारी कर कहा कि जानवरों के प्रति क्रूरता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस ने पुष्टि की कि गुंजूर, वार्थुर में ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास लावारिस कुत्ते की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने कहा कि इस मामले का संज्ञान लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
BY IANS
बेंगलुरु में लावारिस कुत्ते को पेड़ से लटकाकर पीट-पीटकर मारने का आरोप, तीन लोग हिरासत में
Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.
