ITBP डीजी शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, अरुणाचल में चीनी सेना के साथ आमने-सामने के हालात बरकरार
ITBP डीजी शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, अरुणाचल में चीनी सेना के साथ आमने-सामने के हालात बरकरार
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच कई बार फेसऑफ (आमने-सामने आ गई) की स्थिति बनी और यह सिलसिला अब भी जारी है.
आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने एक कार्यक्रम में कहा, “अरुणाचल प्रदेश के अंदर कई बार ऐसी परिस्थितियां बनीं जब फेसऑफ हुआ, जो अभी भी चल रहा है. वहां पर हमारी शौर्य कमांडो टीम्स हैं, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. यह भी एक नई पहल थी. जैसा कि हम जानते हैं कि आईटीबीपी की शुरुआत एक माउंटेन गुरिल्ला फोर्स के रूप में हुई थी. उसके बाद हम परंपरागत फोर्स के रूप में चीन बॉर्डर को संभाला है. अब गुरिल्ला वॉर की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें हाई ऑल्टिट्यूड फोर्स के रूप में अपनी पहचान बनानी है.”
आईटीबीपी प्रमुख के इस बयान के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर जवानों के शौर्य की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चीन को खुली छूट दे रही है.
जयराम रमेश ने X पर लिखा, “जहां एक तरफ़ चीन के सामने घुटने टेकने वाले प्रधानमंत्री की ओर से लगातार रियायतें देने का सिलसिला जारी है, इसी बीच ITBP के महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी PLA के साथ भारतीय सीमा के भीतर हालिया टकरावों में ITBP के प्रदर्शन की सराहना की है, जो बिल्कुल सही भी है. लेकिन प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है.”
हिंदी पोस्ट डॉट इन
