रौंगटे खड़े करने देने वाली वारदात, ड्राइवर ने कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किमी तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

father son dragged on car bonnet in Dhar MP 1 (1)
The Hindi Post

रौंगटे खड़े करने देने वाली वारदात, ड्राइवर ने कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किमी तक घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

 

मध्य प्रदेश के धार जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मामूली विवाद के बाद एक कार चालक ने कथित तौर पर पिता-पुत्र को टक्कर मार दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद चालक उन्हें बोनट पर लटकाए हुए ही करीब चार किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ता रहा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुक्षी में तेज रफ्तार कार से पैर में टक्कर लगने पर जब बाबूलाल नामक व्यक्ति ने विरोध जताया तो चालक ने कथित तौर पर उनसे मारपीट की. इसी बीच पहुंचे उनके बेटे भरत ने जब कार की तस्वीरें खींचनी शुरू कीं तो आरोपी ने दोनों को टक्कर मार दी. टक्कर से दोनों बोनट पर लटक गए लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय कथित तौर पर उन्हें 4 किमी तक घसीटा.

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!