“13-14 साल की उम्र में आप उसे बच्चे की मां बना देते हो और फेंक देते हो, यह नहीं होना चाहिए…” : बोली यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Anandiben Patel Governor Mam
The Hindi Post

“13-14 साल की उम्र में आप उसे बच्चे की मां बना देते हो और फेंक देते हो, यह नहीं होना चाहिए…” : बोली यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

 

लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को रिश्तों और शादी को लेकर गंभीर रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं है लेकिन अगर किसी लड़की से शादी का वादा किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है.

राज्यपाल ने कम उम्र में लड़कियों के मां बनने और फिर उन्हें अकेला छोड़ दिए जाने की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि 13-14 साल की उम्र में किसी किशोरी को मां बनाकर छोड़ देना बेहद गलत है और इसे रोकने के लिए सरकार के साथ समाज को भी आगे आना होगा.

इसके अलावा उन्होंने युवाओं से शादी से पहले आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की अपील की ताकि वे परिवार की जिम्मेदारियां सही से उठा सकें.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!