उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले

Transfer Order IANS (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले

 

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 14 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए है. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

शासन द्वारा जारी आदेश के तहत शिव प्रताप शुक्ला [एडीएम (प्रशासन), झांसी], गौरव श्रीवास्तव [एडीएम (वित्त एवं राजस्व), सिद्धार्थनगर] और अभिनव रंजन श्रीवास्तव [अपर नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम] को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है.

तबादला सूची के अनुसार नई तैनातियां:

संजय चावला: एडीएम (प्रशासन), आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन), झांसी बनाए गए.

सिद्धार्थ: एडीएम (प्रशासन), रायबरेली से एडीएम (प्रशासन), आजमगढ़ स्थानांतरित.

अशोक कुमार गुप्ता: एसडीएम, गोंडा से पदोन्नत/तैनात होकर एडीएम (प्रशासन), रायबरेली बने.

विकास सिंह: सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ से एसडीएम, गोंडा बनाए गए.

राजीव कुमार शुक्ला: अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज से एडीएम (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ भेजे गए.

देवेंद्र प्रताप सिंह: एसडीएम, उन्नाव से अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज नगर निगम बनाए गए.

संदीप कुमार श्रीवास्तव: एडीएम (न्यायिक), इटावा से एडीएम (वित्त एवं राजस्व), सिद्धार्थनगर नियुक्त.

मनोज प्रकाश: एसडीएम, जालौन से एडीएम (न्यायिक), इटावा बनाए गए.

अंकित शुक्ला: एसडीएम, लखनऊ से एडीएम (प्रशासन), कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई.

नरेंद्र सिंह: एडीएम (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ से एडीएम (न्यायिक), कानपुर देहात भेजे गए.

आत्म प्रकाश श्रीवास्तव: एसडीएम, प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक), सहारनपुर बनाए गए.

प्रशासनिक सुव्यवस्था और चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 PCS अफसरों के तबादले, चुनाव आयोग में तीन विशेष कार्याधिकारी तैनात


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!