टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में खुलासा

JACKEY SHROFF

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

टाइगर श्रॉफ नहीं, कोई और था असली निशाना! फायरिंग मामले में आरोपियों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

 

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों की शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के मुताबिक, आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था. बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया.

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था. टाइगर और उनके फैंस के इंस्टाग्राम एकाउंट्स पर मौजूद रील्स और पोस्ट्स के जरिए आरोपियों को उनकी (टाइगर श्रॉफ) मूवमेंट और पुलिस सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी. हालांकि पहले किस सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना थी, उसकी पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है.

इस गांव में नहीं होता रावण दहन, लोग करते है दशानन की पूजा, उन्हें प्यार से कहते है “रावण बाबा”, देखें VIDEO

 

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई, आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.

दरअसल, टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला मुंबई के जुहू इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद टाइगर अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई.

पुलिस ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था. तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे. आरोपी रेहान की बंदूक जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह ने पांच राउंड फायर किए थे. शुरुआत में फूल सिंह को नाबालिग बताया गया था लेकिन मुंबई पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वह वयस्क है.

BY IANS

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में खुलासा

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!