टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला : हमलवरों की गोलियों से बच गए अभिनेता तो फिर कैसे लगी चोट ?

TIGER SHROFF2

(फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला : हमलवरों की गोलियों से बच गए थे तो फिर कैसे लगी चोट ?

 

मुंबई | मुंबई के जुहू इलाके में कार पर हुई गोलीबारी की घटना में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जान गाड़ी में आगे की तरफ झुक जाने के कारण बच पाई। मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि आगे की तरफ झुकने के कारण ही टाइगर को गोली नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर जब फायरिंग कर रहे थे, उस समय अभिनेता टाइगर को थोड़ा समय मिला और वो आगे की तरफ झुक गए। इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी। वहीं, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी।

पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद तीनों हमलावर एक बाइक पर सवार होकर मीठीबाई कॉलेज के रास्ते एसवी रोड होते हुए अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंच गए। अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने के बाद तीनों हमलावर अलग-अलग हो गए। पुलिस अब आरोपियों के भागने के रास्ते और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

इसके पहले, फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए देसी पिस्टल (कॉपी पीस) का इस्तेमाल किया था। हमलावरों ने कार के सामने के विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाते हुए कुल 7 राउंड फायरिंग की थी। इनमें से 5 गोलियां कार में लगीं, जबकि 2 गोलियां निशाने से चूक गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पांचवीं गोली चलाने के बाद पैसेंजर साइड की खिड़की के सबसे करीब मौजूद शूटर कार के पास पहुंचा और टाइगर श्रॉफ पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, कथित तौर पर पिस्टल जाम हो गई। शूटर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार में खराबी के कारण फायर नहीं हो सका।

सूत्रों ने बताया कि हथियार में आई इस खराबी के चलते अभिनेता पर बेहद करीब से गोली चलने से बच गई। इसके बाद दोनों शूटर उस मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जिसे कथित तौर पर उनके तीसरे साथी ने पहले से तैयार रखा था।

यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से कार से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। फिलहाल, मुंबई की जुहू पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

BY IANS

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!