कौन है अनिल पंडित जिसने ली अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी?

Tiger Shroff 1

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

कौन है अनिल पंडित जिसने ली अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी?

 

मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है. हालांकि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई. इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेता पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया है जिसमें अनिल पंडित नामक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई है. वहीं, एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है जिसमें अनिल पंडित नामक शख्स खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए घटना की जिम्मेदारी लेते सुना गया. उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी.

इस ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि अनिल पंडित नाम का शख्स सीधे तौर पर कह रहा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वो मैंने और मेरे छोटे भाई अमरन सिंद्धू ने कराया है. टाइगर को हमने समझाया था लेकिन उनको समझ नहीं आया. अनिल पंडित ने कहा कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमसे अलग होकर या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका यही हश्र होगा.

ऑडियो में अनिल नाम का शख्स सलमान को भी धमकी देते सुनाई पड़ रहा है. शख्स कह रहा है कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो अंजाम बहुत बुरा होगा.

बड़ी बात यह है कि पुलिस ने न तो सोशल मीडिया पोस्ट और न ही वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच के लिए 15 विशेष टीमें गठित की हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना की जानकारी ली है. उन्होंने पुलिस आयुक्त को तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

By IANS

मुंबई: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, सीएम फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!