मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
फोटो: इंस्टाग्राम
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला; क्या बताया पुलिस ने ?
मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है. हालांकि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई. इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
मुंबई पुलिस के आधिकारिक बयान में बताया गया कि जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है. आगे की जांच जारी है.
An incident of firing took place on actor Tiger Shroff leaving his driver injured: Mumbai Police https://t.co/nxOHo1FbIU
— IANS (@ians_india) October 18, 2026
A firing incident has been reported under Juhu Police Station. Tiger Shroff is safe and has not sustained any gunshot injuries. Further investigation is underway: Mumbai Police
— IANS (@ians_india) October 18, 2026
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया है.
मुंबई पुलिस के अनुसार, जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है.
शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. मुंबई पुलिस ने घटनास्थल की जांच और कई लोगों से पूछताछ की है.
By IANS
