इन दो बैंकों का होगा विलय, भारतीय रिजर्व बैंक ने दी मंजूरी

RBI IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

मर्ज होने जा रहे ये दो बड़े बैंक, आरबीआई से मिली मंजूरी, ग्राहकों पर क्या होगा असर ?

 

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक (Emirates NBD Bank P.J.S.C.) की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक (RBL Bank) में विलय की योजना को मंजूरी दे दी है.

केंद्रीय बैंक के अनुसार, यह विलय 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा. इसके बाद एमिरेट्स एनबीडी की मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम स्थित तीनों शाखाएं आरबीएल बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी.

फोटो: आईएएनएस

गौरतलब है कि जून 2026 में एमिरेट्स एनबीडी ने लगभग 26,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के साथ आरबीएल बैंक में 60 प्रतिशत बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया था. इसे भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सौदों में से एक माना जा रहा है.

वित्त मंत्रालय और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद अब इस एकीकरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!