नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरी भाजपा सांसद कंगना रनौत, खुलकर कही यह बात….
फोटो: आईएएनएस
नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरी भाजपा सांसद कंगना रनौत, खुलकर कही यह बात….
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आगे आई हैं. कंगना ने कहा कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन टीआरपी की खातिर किसी भी महिला की गरिमा और छवि को ठेस पहुंचाना पूरी तरह गलत है.
गौरतलब है कि अपने व्यंग्यात्मक लोकगीतों के जरिए राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली नेहा सिंह राठौर अक्सर बीजेपी पर तंज कसती रही हैं जिसके चलते दोनों के बीच वैचारिक टकराव देखा जाता रहा है. हाल ही में एक समाचार चैनल द्वारा नेहा के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ जिस पर कंगना ने यह रुख अपनाया है.
नेहा ने X पर लिखा, “नेहा जी। आपके राजनैतिक विचार और समय-समय पर दिए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्वीकार होते हैं. किंतु, किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है. संस्थान के हैड को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.”
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में कंगना को टैग करते हुए लिखा था, “डियर, कंगना जी, आपकी तरह मैं भी इस देश की बेटी हूं. हालांकि, आपकी और मेरी विचारधारा में फर्क है, लेकिन ये अंतर हम दोनों के महिला होने के साझे सच को नहीं बदल सकता. एक संस्थान ने जान-बूझकर मेरे खिलाफ फेक न्यूज चलाई. आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया. ये झूठी खबर पूरे देश ने देखी और मेरा सम्मान आहत हुआ. आपके परिवार में भी आपकी बहनें होंगी. बच्चियां होंगी. क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या आपको इस पर कुछ भी नहीं कहना है?”
हिंदी पोस्ट डॉट इन
