उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन पूजा पंडाल में बड़ा हादसा; 17 की मौत, कई गंभीर

stampede in Kolkata Durga Puja
The Hindi Post

उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन पूजा पंडाल में बड़ा हादसा; 17 की मौत, कई गंभीर

 

कोलकाता । कोलकाता के एक सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है, साथ ही घायलों और मतृकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा, “कोलकाता में हुई भगदड़ बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.”

यह घटना उत्तरी कोलकाता के मुक्तारामबाबू स्ट्रीट स्थित चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई है. जानकारी के अनुसार, घटना में घायल लोगों को पास के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पंडाल के निकास द्वार का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि, आशंका है कि इस दुर्घटना में घायलों की संख्या बढ़ सकती है.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती मरीजों की हालत का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कोलकाता पुलिस के जवान, राज्य आपदा प्रबंधन और अग्निशमन विभाग की टीमों के साथ बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर मौजूद है.

पूजा के आयोजक बिकाश दास ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे घटी. फिलहाल हमारा पूरा ध्यान बचाव कार्य पर है और हमारा प्राथमिक कार्य घायलों को अस्पताल पहुंचाना है. पुलिसकर्मी, राज्य अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. यह स्पष्ट नहीं है कि पीड़ित भीड़ के दबाव में कुचले गए या नहीं.

By IANS

 

कोलकाता पंडाल भगदड़ में 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!