जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का दिखा ‘वीर-जारा’ स्टाइल: शाहरुख खान की तस्वीर शेयर कर क्या कहा ?
फोटो: आईएएनएस
जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का दिखा ‘वीर-जारा’ स्टाइल: शाहरुख खान की तस्वीर शेयर कर क्या कहा ?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके को अदालत से सशर्त जमानत मिलने के बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है. अदालत ने उन्हें शांति बनाए रखने से जुड़े बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया था जिसके बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई.
दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दीपके को एहतियातन हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया था. शनिवार को अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई.
How it feels walking out of jail after 24 hours with no wifi and phone https://t.co/QrnvYmiMJc
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 17, 2026
हिरासत से छूटने के बाद दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर “फिल्मी अंदाज” में अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म वीर-जारा का एक दृश्य (शाहरुख खान की तस्वीर) पोस्ट करते हुए लिखा कि बिना वाई-फाई और फोन के 24 घंटे जेल में बिताने के बाद बाहर निकलना कैसा महसूस होता है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
