जर्मनी नहीं इस देश में यूट्यूबर ध्रुव राठी करेंगे मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन….

dhruv rathee 1212 (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

जर्मनी नहीं इस देश में यूट्यूबर ध्रुव राठी करेंगे मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन….

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन का समर्थन करने भारत आए यूट्यूबर ध्रुव राठी अब लंदन पहुंच गए हैं. वह 9 अक्टूबर को जर्मनी से भारत आए थे जिसके अगले ही दिन सुबह पुलिस ने उन्हें उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में ले लिया था. हालांकि, देर रात उन्हें रिहा कर दिया गया था.

लंदन पहुंचते ही ध्रुव राठी ने वहां भी विरोध का बिगुल फूंक दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “अब इंटरनेशनल डंका बजाने का समय आ गया है.” उन्होंने लंदन में मौजूद लोगों से पार्लियामेंट स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

उन्होंने लिखा, “मैं अभी-अभी लंदन पहुंचा हूं. अब वक्त आ गया है कि दुनिया ‘वोट चोर’ और ‘लोकतंत्र के हत्यारे’ की असलियत देखे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डंका बजाने का समय आ चुका है. अगर आप यहीं हैं, तो कल दोपहर 12 बजे पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने होने वाले विरोध प्रदर्शन में जरूर शामिल हों. जय हिंद.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!