“अंडरवियर भी नहीं पहना था ….”, ध्रुव राठी ने सुनाया पुलिस हिरासत का किस्सा
फाइल फोटो | आईएएनएस
“अंडरवियर भी नहीं पहना था ….”, ध्रुव राठी ने सुनाया पुलिस हिरासत का किस्सा
बीते दिनों यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया था. अब ध्रुव ने खुद बताया है उन्हें कैसे और क्यों हिरासत में लिया गया था.
‘रेड माइक’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी दी. ध्रुव के कहा, “मुझे हिरासत में लिए जाने का अंदाजा तो था पर इस तरह पुलिस मेरे बैडरूम में घुस आएगी यह सोचा नहीं था.”
उन्होंने कहा, “मैंने अंडरवियर भी नहीं पहनी थी. मैं निक्कर में था और नंगे पैर था. मैं लेटा हुआ था और लेटे हुए मुझे घसीटा गया. तभी चोटें लग गईं मुझे. एक ने हाथ और दूसरे ने पैर पकड़े, जिसके बाद मुझे उठा लिया गया.”
राठी ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु में लैंड करने से लेकर इंडिया गेट तक दो अज्ञात लोग उनका लगातार पीछा कर रहे थे और पूछने पर उन्होंने बताया कि ‘ऊपर’ से उनकी हर गतिविधि की रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए वह प्रतिबद्ध है.
राठी ने कहा, “अभिजीत दीपके ने ऐलान किया था कि 10 अक्टूबर को विरोध कर रहे हैं, तो मैंने दीपके को फोन करके कह दिया था कि मैं भी आना चाहता हूं. इस पर उसने जवाब दिया कि हां आओ.”
उन्होंने कहा, ”मुझे लगा था कि हिरासत में ले जाएंगे और उसके लिए मैं तैयार भी था लेकिन मैंने यह नहीं सोचा था कि सोते-सोते बेडरूम में घुसकर मुझे किडनैप किया जाएगा. मेरे पैरेंट्स का भी फोन ले लिया गया. जब हम पुलिस थाने पहुंच गए तो वे फ्रेंडली तरीके से बिहेव कर रहे थे. सबसे पहले थाने में मुझे चप्पल दी गई क्योंकि मुझे नंगे पैर ही उठा लिया गया था. वहां पुलिस वाले भी मुझे जानते थे और कह रहे थे कि इस बारे में ज्यादा बताऊं नहीं क्योंकि तब उनकी नौकरी खतरे में आ जाएगी. मुझे पुलिसवालों पर बहुत तरस आया क्योंकि मैं तो बस 24 घंटे के लिए ही कैदी था लेकिन वे तो पूरी जिंदगी के लिए कैदी बन गए हैं. उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका सिर्फ वीकेंड पर ही मिल पाता है. 14-15 घंटे पुलिसवालों को ड्यूटी करनी होती है.”
हिंदी पोस्ट डॉट इन
