जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए सीजेपी नेता, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया, क्या बोले ?

ABHIJEET DIPKE OCT13

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए सीजेपी नेता, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया, क्या बोले ?

 

हिंगोली | आज सुबह सीजेपी नेताओं को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया गया था. अब इस पर
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तिरंगा फहराना कब से उल्लंघन हो गया.

दिपके ने बताया कि सीजेपी टीम को आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे लीड कर रहे थे. मंगलवार सुबह सीजेपी टीम जंतर-मंतर पहुंची और वहां जाकर उन्होंने तिरंगा लहराया.

उन्होंने कहा, “तिरंगा लहराना कब से वायलेशन हो गया. जो भी यह सोचता है कि जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना वायलेशन है, वह देशद्रोही है.” उन्होंने मांग की कि आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

दिपके ने चेतावनी देते हुए कहा कि जंतर-मंतर देश की प्रॉपर्टी है और वे लोग वहीं पर तब तक तिरंगा लहराते रहेंगे, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते.

उधर, हिरासत में लिए गए सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में सौरव दास के साथ आशुतोष रांका भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में आशुतोष रांका यह कहते हुए दिख रहे हैं कि “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तो जंतर-मंतर पर ही होगा.” वहीं सौरव दास अपने साथ संविधान की प्रति रखे हुए नजर आए. बस में हिरासत में लिए गए लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘जय भीम, जय भीम’ के नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए.

BY IANS

रांका-सौरव दास की हिरासत पर अभिजीत दिपके ने कहा- जंतर-मंतर देश की प्रॉपर्टी

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!