नंदीग्राम उपचुनाव में कौन और कितने वोटों के अंतर से जीता, नतीजा आ गया सामने
AI तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : ChatGPT)
नंदीग्राम उपचुनाव में कौन और कितने वोटों के अंतर से जीता ? नतीजा आ गया सामने
कोलकाता | पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है. यह सीट पूर्वी मेदिनीपुर जिले में आती है. भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों से हराया है. इस चुनाव में हसीरानी रथ को 1,64,427 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान 41,674 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे.
सीपीआई के शांति गोपाल गिरी 5,779 वोट पाकर तीसरे स्थान और उनके बाद ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के अली मोहम्मद साबे मिराज खान 1,607 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे.
रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 853 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रही.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस इस बार नंदीग्राम में चुनावी दौड़ में शामिल नहीं थी क्योंकि उनकी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी.
शहर छोड़ गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकर ?, देखें VIDEO
1967 के बाद से नंदीग्राम में किसी भी विजयी उम्मीदवार की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत (जीत का अंतर) है. पिछला रिकॉर्ड मौजूदा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नाम था जब वह 2016 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर 81,230 वोटों के अंतर से नंदीग्राम से चुने गए थे.

नंदीग्राम विधानसभा चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “उपचुनाव से पहले मैंने कहा था कि इस बार भाजपा उम्मीदवार की जीत का अंतर 2016 में मेरे अपने रिकॉर्ड को पार कर जाएगा. ठीक वैसा ही हुआ. यह तब तक संभव नहीं होता जब तक हमारे उम्मीदवार को नंदीग्राम में अल्पसंख्यक वोटों का बड़ा हिस्सा नहीं मिलता.”
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था. बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया. इस कारण नंदीग्राम में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी.
हसीरानी रथ, सुवेंदु अधिकारी के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ की कथित तौर पर 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हत्या कर दी गई थी.
IANS
नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, हसीरानी रथ ने बनाया रिकॉर्ड
