टोयोटा हाइलक्स ईवी पर गिराया गया 760 किलो वजन, फिर भी गाड़ी को ‘कुछ नहीं हुआ’, देखे वीडियो
टोयोटा हाइलक्स ईवी पर गिराया गया 760 किलो वजन, फिर भी गाड़ी को ‘कुछ नहीं हुआ’, देखे वीडियो
मशहूर कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने 9वीं जनरेशन हाइलक्स ईवी (Hilux EV) की मजबूती का प्रदर्शन करने के लिए एक अनोखा स्टंट किया. कंपनी ने 23 साल पहले ‘टॉप गियर’ के चर्चित टेस्ट को दोहराते हुए इलेक्ट्रिक हाइलक्स पर 9 मीटर की ऊंचाई से 760 किलोग्राम वजनी कारावैन गिराई.
कारावैन के हाइलक्स ईवी पर गिरने के बाद गाड़ी (हाइलक्स ईवी) के आगे का विंडशील्ड तो टूट जाता है लेकिन उसका मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. वीडियो मे देखा जा सकता है कि इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ जाती है.
हाइलक्स ईवी के बारे में –
59.2 kWh बैटरी पैक और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप वाली यह पिकअप 240 किमी की रेंज देती है और 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. यह 715 किलो पेलोड और 1,600 किलो टोइंग क्षमता के साथ आती है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
