अभिजीत दीपके ने बता दी आंदोलन की तारीख और जगह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से CJP ने मांगा है इस्तीफा नहीं तो होगा आंदोलन
अभिजीत दीपके ने बता दी आंदोलन की तारीख और जगह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से CJP ने मांगा है इस्तीफा नहीं तो होगा आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. CJP ने कहा कि ज्ञानेश कुमार 48 घंटों में इस्तीफा दे नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा.
पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को कहा कि अगर तय समय में इस्तीफा नहीं दिया गया तो 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से मुंबई से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और इसके बाद इसे अन्य शहरों तक लेकर जाया जाएगा.
CJP ने यह घोषणा चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद के बीच की है. पार्टी ने ‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’ अभियान शुरू किया है. CJP का दावा है कि SIR के दौरान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम बाहर किए गए. पार्टी का आरोप है कि इससे लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ा है.
दीपके ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी, कानूनी और समीक्षा योग्य होनी चाहिए.
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब SIR से जुड़े फैसलों को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों की रिपोर्ट भी सामने आई है. हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि तीन सदस्यीय आयोग में अलग-अलग राय सामने आना आंतरिक चर्चा का सामान्य हिस्सा है और अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
