नेपाल में आया भूकंप, इतनी थी तीव्रता

Earthquake (1)
The Hindi Post

नेपाल में आया भूकंप, इतनी थी तीव्रता

 

विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी झेल रहे नेपाल में मंगलवार रात 9:38 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का तेज भूकंप दर्ज किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इससे कुछ ही घंटे पहले तिब्बत में भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र 35 किलोमीटर गहराई में स्थित था. इससे पूर्व गुरुवार को भी तिब्बत में 5.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे.

यह भूकंप ऐसे समय आया है जब नेपाल और तिब्बत सीमावर्ती क्षेत्र 26 अगस्त को आए हिम-चट्टान हिमस्खलन और भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से पहले ही तबाह हो चुके हैं. इस प्राकृतिक आपदा से कई जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं है और बस्तियां उजड़ गईं है.

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,357 हो चुकी है, जबकि 5,326 लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!