बेहद क्रूर : 25 वर्षीय युवती का धड़ से अलग किया सिर, पॉलीथिन में रखकर फ्रिज में छिपाया

Refrigerator

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

बेहद क्रूर : 25 वर्षीय युवती का धड़ से अलग किया सिर, पॉलीथिन में रखकर फ्रिज में छिपाया

 

असम के गुवाहाटी स्थित हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन से 25 वर्षीय रिया तालुकदार की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका फैंसी बाजार के एक बुटीक में कार्यरत थी.

पड़ोसियों द्वारा घर से दुर्गंध आने की सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस को रिया का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के बाद कथित तौर पर उसका सिर धड़ से अलग कर पॉलीथीन में लपेटकर फ्रिज के भीतर छिपा दिया गया था. इसके अलावा, मृतका की उंगलियां भी कटी पाई गईं.

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि वारदात को शव मिलने से लगभग 24 से 48 घंटे पूर्व अंजाम दिया गया. परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, सोमवार रात रिया का उसके पति रामानुजन गोस्वामी से विवाद हुआ था, जिसके बाद से ही आरोपी पति फरार बताया जा रहा है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) भेजा गया है. पुलिस फरार पति की तलाश में दबिश दे रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!