चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर हुई खाक, मची अफरा-तफरी, अंदर…..

Fire in Moving Car

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर हुई खाक, मची अफरा-तफरी, अंदर…..

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के धौलाकुआं फ्लाईओवर पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा। घटना के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी बन गई। कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने से आसपास के रास्तों को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।


 

आग कैसे लगी और घटना के समय कार में कितने लोग सवार थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

वहीं, इससे पहले 4 सितंबर को दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके के खजूरी खास में शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक पोल्ट्री ट्रक डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गया था। हादसे में ट्रक चालक 35 वर्षीय अंशुल की मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ था। इसके बाद खजूरी खास थाने में पीसीआर को कॉल मिली थी लेकिन पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पोल्ट्री लेकर जा रहा ट्रक डंपर के पीछे से टकराया था। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल्ट्री ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रक चालक अंशुल क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर फंस गया था और बाहर नहीं निकल पा रहा था।

इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को मौके पर बुलाया गया था। टीमों ने कटिंग उपकरणों की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर अंशुल को बाहर निकाला था।

BY IANS

धौला कुआं फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी भीषण आग, समय रहते फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!