इस छोटे से देश ने जब्त किया रूसी जहाज…., राष्ट्रपति पुतिन की सरकार ने दी प्रतिक्रिया
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
इस छोटे से देश ने जब्त किया रूसी जहाज…., राष्ट्रपति पुतिन की सरकार ने दी प्रतिक्रिया
नाटो के सदस्य देश नॉर्वे ने आर्कटिक क्षेत्र स्थित स्वालबार्ड के बारेंट्सबर्ग बंदरगाह से रूस के सरकारी अनुसंधान पोत ‘प्रोफेसर मोल्चानोव’ (Professor Molchanov) को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्टोगैज़ (Naftogaz) की याचिका पर स्थानीय अदालत के आदेश के बाद की गई है.
2014 में क्रीमिया अधिग्रहण (रूस ने किया था अधिग्रहण) के दौरान नाफ्टोगैज़ की संपत्तियों के नुकसान के एवज में हेग मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने रूस पर 4.22 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था. रूस द्वारा इस राशि का भुगतान न किए जाने के कारण यूक्रेनी कंपनी नाफ्टोगैज़ दुनिया भर में रूसी सरकारी संपत्तियों की कुर्की कराने के कानूनी प्रयास कर रही है.
जब्त किया गया पोत वैज्ञानिक अभियानों के साथ-साथ स्वालबार्ड में रूसी बस्तियों और सरकारी खनन गतिविधियों के लिए रसद व कर्मचारियों के परिवहन का मुख्य जरिया रहा है. इस रणनीतिक क्षेत्र में जहाज की जब्ती पर कड़ा आक्रोश जताते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे सीधे तौर पर ‘समुद्री डकैती’ (पाइरेसी) करार दिया है. वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि रूस अपनी सुविधानुसार वैश्विक स्तर पर इसका माकूल जवाब देगा.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
