हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस शहर में 24 घंटे में करीब 180 MM वर्षा रिकॉर्ड हुई

Rains 231 IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस शहर में 24 घंटे में करीब 180 MM वर्षा रिकॉर्ड हुई

 

शिमला | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कई जिलों में भारी बरिश दर्ज की गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने आईएएनएस से कहा, “पिछले 24 घंटों में पूरे हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई है. बिलासपुर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और कांगड़ा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई. लाहौल-स्पीति और किन्नौर में हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर में लगभग 180 मिमी हुई, इसके बाद कसौली में लगभग 100 मिमी और कांगड़ा के एक स्टेशन पर 90 मिमी बारिश दर्ज की गई.”

संदीप शर्मा ने कहा, “पिछले 24 घंटों में मानसून काफी सक्रिय रहा है. 2 से 5 सितंबर तक मैदानी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में हल्के से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कांगड़ा और सिरमौर में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है. प्रदेश में 4-5 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी. 6 सितंबर को जिलों में मध्यम बारिश जारी रहेगी. 7 और 8 सितंबर को कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी.”

वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा, “प्रदेश में अभी तक सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है. लौह-स्पीति जिले में सामान्य से 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. हमीरपुर में 30 और मंडी जिले में 18 फीसदी कम बारिश हुई है. वहीं, शिमला में सामान्य से 16 और कुल्लू में 14 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है.”

संदीप शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा, इसलिए नदी और जलाशय में अचानक पानी बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लोग नदी और नाले के आसपास न जाएं. इसके अलावा यात्रा से पहले राज्य सरकार की एडवाजरी जरूर देख लें.

By IANS

 

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में भारी बारिश का अलर्ट

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!