घर से निकल रहा था धुंआ, पड़ोसी समझे हो रहा था हवन, आग में जलकर 70 वर्षीय कोचिंग संचालक की दर्दनाक मौत

DEAD BODY

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

घर से निकल रहा था धुंआ, पड़ोसी समझे हो रहा था हवन, आग में जलकर 70 वर्षीय कोचिंग संचालक की दर्दनाक मौत

 

कुशीनगर | आगरा के सेक्टर-10 में एक मकान में आग लगने से 70 वर्षीय कोचिंग संचालक की जलकर मौत हो गई। घटना का पता सुबह उस समय चला, जब कामवाली मकान पर पहुंची और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे में बेड पर 70 वर्षीय विनय बोस का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यदर्शी ने बताया कि रात को पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देखा था, लेकिन उन्होंने इसे पूजा-पाठ या हवन का धुआं समझ लिया। इसी वजह से किसी ने आग की सूचना पुलिस या दमकल विभाग को नहीं दी। सुबह जब मकान का दरवाजा नहीं खुला, तब घटना का खुलासा हुआ।

विनय बोस मूल रूप से जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वह फरवरी 2026 से अपने छोटे भाई सुनील बोस के साथ सेक्टर-10 स्थित किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों भाई इसी मकान में न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी के नाम से कोचिंग चलाते थे।

पुलिस के मुताबिक, आग लगने के समय विनय बोस घर में अकेले थे। उनका छोटा भाई सुनील रक्षाबंधन के चलते आगरा से बाहर गया हुआ था। घटना के बाद से सुनील के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

वहीं, पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि एक महिला दोनों भाइयों के लिए सुबह-शाम टिफिन लेकर आती थी। दोनों भाई उस महिला को अपनी भांजी बताते थे। हालांकि शाम के बाद से वह महिला भी इलाके में नजर नहीं आई है। पुलिस अब उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

एसीपी हरिपर्वत अमीषा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। बिजली के कनेक्शन, घर में मौजूद सामान और आग लगने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और आग लगने की परिस्थितियां अधिक स्पष्ट हो सकेंगी।

BY IANS

आगरा सेक्टर-10 के मकान में आग लगने से 70 वर्षीय कोचिंग संचालक की जलकर मौत


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!