रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन महिलाएं और पांच युवक, 9 गिरफ्तार

Sex Racket (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन महिलाएं और पांच युवक, 9 गिरफ्तार

 

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के लाटागुड़ी स्थित एक रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच युवक, तीन महिलाएं और एक रिसॉर्ट कर्मचारी शामिल है. पता चला है कि तीन महिलाएं उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है और पांचों युवक असम के रहने वाले है. मालबाजार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को आज जलपाईगुड़ी की अदालत में पेश किया जाएगा.

मालबाजार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (आईसी) पलजर भूटिया ने कहा कि लतागुड़ी के किसी भी रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हमने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि अन्य कौन से रिसॉर्ट इस तरह की अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं.”

इस अभियान का नेतृत्व मालबाजार उपजिला पुलिस अधिकारी सुदीप्ता सरकार, मालबाजार पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक पलजर भूटिया और क्रांति चौकी के प्रभारी अधिकारी तेनजिंग भूटिया ने किया.

रविवार देर रात लतागुड़ी के सरस्वती बनबस्ती के पास एक रिसॉर्ट पर छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन महिलाएं और पांच युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. रिसॉर्ट के एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि रिसॉर्ट से गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं सिलीगुड़ी में रहती थी. बताया जा रहा है कि उनमें से एक हरियाणा की और दूसरी उत्तर दिनाजपुर जिले की है. वे पिछले कुछ सालों से सिलीगुड़ी में रह रही थीं. आरोप है कि यह रैकेट लतागुड़ी के एक युवक के जरिए चलाया जा रहा था. हालांकि, छापेमारी की खबर मिलते ही वह फरार हो गया. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है.

अधिकारियों ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट पर छापा मारा.
पर्यटन स्थल लाटागुरी में यौन रैकेट का भंडाफोड़ होने का यह पहला मामला नहीं है. मालबाजार पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाटागुरी के कई रिसॉर्ट्स में रैकेट चलाने वालों की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं. इसी जानकारी के आधार पर यह ताजा कार्रवाई सफल रही.

By IANS

पश्चिम बंगाल लतागुड़ी में एक रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलाने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!