जेल में बंद आतंकी के पास से मिला आपत्तिजनक सामान, मचा हड़कंप, क्या-क्या शामिल ?

Jail

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

जेल में बंद आतंकी आफताब अंसारी के पास से मिला आपत्तिजनक सामान, मचा हड़कंप, क्या-क्या शामिल ?

 

कोलकाता | कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद कुख्यात आतंकी और अमेरिकन सेंटर हमले के मुख्य आरोपी आफताब अंसारी की सेल से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है।

जेल प्रशासन की अचानक हुई छापेमारी में अंसारी के पास से 3 स्मार्टफोन समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।

जेल सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान आफताब अंसारी की सेल से एक आईफोन समेत तीन स्मार्टफोन, एक वाई-फाई डिवाइस, एक पेन ड्राइव और 31 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इस मामले में जेल के एक अधिकारी ने हेस्टिंग्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जेल के अंदर हाई-सिक्योरिटी सेल में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैसे पहुंचे और आफताब अंसारी इनका इस्तेमाल कैसे और कहां कर रहा था।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आफताब अंसारी के पास से जेल में मोबाइल या सिम बरामद हुआ हो। इससे पहले भी उसके पास से एक सिम कार्ड बरामद किया जा चुका है।

गौरतलब है कि आफताब अंसारी साल 2002 में कोलकाता के अमेरिकन सेंटर पर हुए आतंकी हमले का मुख्य आरोपी है और फिलहाल प्रेसीडेंसी जेल में सजा काट रहा है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने के बाद से पुलिस-प्रशासन काफी एक्टिव है। हर जगह अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

BY IANS

प्रेसीडेंसी जेल में बंद आतंकी आफताब अंसारी के पास से मिले 3 स्मार्टफोन और नकदी, कोलकाता पुलिस ने दर्ज की एफआईआर


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!