दूध की कीमतों में भारी ‘उबाल’ ! एक झटके में सीधे 9 रूपए बढ़ीं कीमतें, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू …..
दूध की कीमतों में भारी ‘उबाल’ ! एक झटके में सीधे 9 रूपए बढ़ीं कीमतें, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू …..
मुंबई में 1 सितंबर 2026 से दूध की कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने जा रही है. मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. यह नई दरें 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी.
एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि दुधारू पशुओं की बढ़ती लागत और चारे (अनाज, तुअर चुन्नी, चना चुन्नी आदि) के दामों में 25% तक की वृद्धि के चलते उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है. पशुपालकों को वित्तीय राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.
दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर में वर्तमान में फुल क्रीम दूध 72 रुपये प्रति लीटर, खुला दूध लगभग 80 रुपये प्रति लीटर और गाय का दूध 65 से 70 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
