इंडिया गेट पर प्रदर्शन से पहले सीजेपी ने अपने नए नेताओं का किया ऐलान, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी ?

ABHIJEET DIPKE 2

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

इंडिया गेट पर प्रदर्शन से पहले सीजेपी ने अपने नए नेताओं का किया ऐलान, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी ?

 

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई पदों पर नई नियुक्तियां की हैं. पार्टी ने हाल ही में सह-संयोजक बनाए गए सौरभ दास और आशुतोष रांका के स्थान पर दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की है. इसके साथ ही पार्टी ने संगठन महासचिवों के नामों का भी ऐलान किया, जिसमें रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सीजेपी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी सौरभ दास और आशुतोष रांका के पास थी, लेकिन दोनों के राष्ट्रीय सह-संयोजक बनने के बाद से यह पद रिक्त था. उल्लेखनीय है कि सीजेपी के गठन के समय तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की गई थी, जिनमें से तीसरे प्रवक्ता विजेता दहिया को 20 जुलाई के बर्गर विवाद के बाद पद से हटा दिया गया था.

पार्टी ने नॉर्थ जोन की कोऑर्डिनेशन कमेटी का भी गठन किया है. इस कमेटी में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को शामिल किया गया है.

संगठन का यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है जब एक दिन पहले ही पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए आंदोलन का ऐलान किया है. केंद्र सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए सीजेपी ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है.

इससे पहले 6 अगस्त को सीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया था, जिसमें 30 वर्षीय संस्थापक अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय संयोजक और सौरव दास व आशुतोष रांका को सह-संयोजक बनाया गया था. इसके अलावा अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बालियान को सह-प्रभारी, आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख और रत्ना सिंह को कानूनी मामलों की प्रमुख नियुक्त किया गया था.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!