छात्राओं के साथ बांध में नहाने का प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
छात्राओं के साथ बांध में नहाने का प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
अलवर (राजस्थान) के थानागाजी क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ भड़ाज बांध में नहाते हुए कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है. आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं कक्षा के कई छात्र-छात्राओं को तैराकी सीखाने और भ्रमण के नाम पर कथित तौर पर प्रतिबंधित बांध पर ले गया था. ग्रामीणों के अनुसार, सुरक्षा के कोई इंतजाम या लाइफ जैकेट नहीं थे, जबकि वहां पहले भी डूबने के कई हादसे हो चुके हैं.
वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. थानागाजी थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए गए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
राजस्थान: छात्राओं के साथ बांध में नहाने का प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
