इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से पाकिस्तान ने हटाए बैरिकेड तो भारत ने भी उठाया यह कदम

India Pakistan Depositphotos_24586367_s-2019 (1)

Photo: Deposit Photos

The Hindi Post

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से पाकिस्तान ने हटाए बैरिकेड तो भारत ने भी उठाया यह कदम

 

भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर से सुरक्षा अवरोधक हटाए जाने के जवाब में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था हटा दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने डिप्लोमैटिक परिसर (पाकिस्तान उच्चायोग) के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बैरिकेड्स, कंक्रीट बोलार्ड्स और अस्थायी बाड़े को हटाकर मार्ग को पूरी तरह खाली कर दिया.

भारतीय अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान उच्चायोग के वीजा सेक्शन के पास लाइन प्रबंधन के लिए लगाए गए बैरियर और कुछ ढांचे स्वीकृत परिसर सीमा से बाहर सार्वजनिक गली में बने थे. नियमों के तहत इन सभी अनधिकृत ढांचों को हटाकर आम आवागमन को बहाल कर दिया गया है.

यह कदम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर लगे बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हटाने के ठीक तीन दिन बाद ‘जैसे को तैसा’ रुख अपनाते हुए उठाया गया है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी कूटनीतिक तनाव के बीच भारत की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!