“मंत्रियों के बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में हो तब…” : अभिजीत दीपके ने दिया बड़ा बयान

abhijeet dipke 3

फोटो क्रेडिट : एक्स / @abhijeet_dipke

The Hindi Post

“मंत्रियों के बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में हो तब…” : अभिजीत दीपके ने दिया बड़ा बयान

 

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री, विभाग के अधिकारी, प्रिंसिपल्स और शिक्षक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं, तो इनकी दशा में चमत्कारिक सुधार देखने को मिलेगा.

दीपके ने तंज कसते हुए सवाल किया कि सरकारी व्यवस्था से जुड़े लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में क्यों पढ़ाते हैं, क्या उन्हें अपने काम पर भरोसा नहीं है? उन्होंने यह बात देशभर में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू किए गए अपने अभियान के तहत कही.

इस बीच, दीपके के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का असर उनके पैतृक गांव में तुरंत देखने को मिला है. 15 अगस्त को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित संतुक पिंपरी गांव के जिला परिषद स्कूल पहुंचे दीपके ने टूटी खिड़कियों, खराब सीसीटीवी और बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया था. उनके दौरे के बाद स्थानीय ग्राम पंचायत तत्काल हरकत में आ गई.

ग्राम सरपंच विजय पुरी के अनुसार, स्कूल में टूटी खिड़कियों के फ्रेम व शीशे बदले जा रहे हैं, नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और शौचालयों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है. साथ ही, शिक्षा विभाग ने भी प्रबंधन को शेष मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!