रूह कंपाने वाली साजिश: पति को घर की बालकनी में बनवाई गई कब्र में दफनाने की तैयारी कर रही थी पत्नी तभी….

wife was planning to bury husband inside house baramati (1)

यह वही कब्र है जिसमें महिला ने कथित तौर पर अपने पति को दफनाने की साजिश रची थी (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

रूह कंपाने वाली साजिश: पति को घर की बालकनी में बनवाई गई कब्र में दफनाने की तैयारी कर रही थी पत्नी तभी….

 

महाराष्ट्र के बारामती से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने इंजीनियर पति की कथित तौर पर हत्या की साजिश रची और लाश को ठिकाने लगाने के लिए घर की बालकनी में ही पक्की कब्र बनवा दी. हालांकि, ऐन वक्त पर हुई एक छोटी सी हलचल ने पति की जान बचा ली और पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.

बालकनी में बनाई 2.5 फीट की कब्र

इंद्रप्रस्थ सोसायटी के फ्लैट नंबर 9 में रहने वाले 41 वर्षीय इंजीनियर प्रवीण प्रकाश जगताप अपनी बी.फार्मा डिग्री धारक पत्नी शर्मिला, दो बच्चों और परिवार के साथ रहते थे. पुलिस जांच के अनुसार, शर्मिला ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही बालकनी के एक कोने में ईंट-सीमेंट से करीब ढाई फीट ऊंची दीवार खड़ी कराई थी ताकि एक वयस्क का शरीर उसमें समा सके.

बेहोशी की दवा और बैट से जानलेवा हमला

31 जुलाई की रात शर्मिला ने अपनी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए पति और सास के खाने में भारी मात्रा में नशीली दवा मिला दी. अगली सुबह जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तब शर्मिला ने अचेत प्रवीण के सिर पर क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ कई वार किए. प्रवीण को मृत समझकर उसने उसके शरीर को चादर और तकियों से ढक दिया और फिर उसे बालकनी में बने गड्ढे में घसीट लाई.

मजदूरों की सतर्कता से खुला राज

कब्र को ऊपर से सील करने के लिए शर्मिला ने भारी मार्बल का स्लैब मंगाया था. स्लैब भारी होने के कारण उसने दो मजदूरों को मदद के लिए बुलाया. जब मजदूर स्लैब रखने लगे तभी हवा से चादर का कोना हट गया और नीचे से जिंदा इंसान का पैर हिलता हुआ दिखाई दिया. सहमे मजदूर तुरंत वहां से भागे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

अस्पताल में बची जान, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तलाशी के दौरान घर के कोने में खून से लथपथ और अर्धबेहोश प्रवीण मिले जिन्हें तत्काल सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि घरेलू कलह, नौकरी न करने देने और डिप्रेशन के चलते शर्मिला ने यह खौफनाक कदम उठाया था. बारामती पुलिस ने प्रवीण के बयान के आधार पर आरोपी पत्नी शर्मिला के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 109 बीएनएस / 307 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. गंभीर रूप से घायल पति अब खतरे से बाहर है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!