‘प्रियंका जी, कैसी हैं आप?’ PM मोदी के सवाल पर आया जवाब, फिर खरगे ने ऐसा कुछ कहा कि हंस पड़े प्रधानमंत्री

priyanka gandhi narendra modi mallikarjun kharge 1 (1)

वायरल वीडियो से ली गई फोटो

The Hindi Post

प्रियंका गांधी से PM मोदी की मुलाकात का वीडियो वायरल, खरगे ने कही ऐसी बात कि हंस पड़े प्रधानमंत्री

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को एक दूसरे का हालचाल जानते हुए देखा जा सकता है. दरअसल मौका था सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन का. दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी नेता शामिल हुए. पीएम मोदी, अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इसी दौरान प्रियंका गांधी और पीएम मोदी की बातचीत हुई.

राहुल से हाथ मिलाया, प्रियंका से पूछे PM- कैसी हैं आप?

मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली में NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी का रिसेप्शन था. इसमें पीएम मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया और कांग्रेस नेता ने भी हाथ मिलाया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर प्रियंका गांधी का अभिवादन किया.

प्रधानमंत्री ने प्रियंका गांधी से पूछा, ‘प्रियंका जी, कैसी हैं आप?’

प्रियंका ने जवाब दिया, ‘अच्छी हूं, आप कैसे हैं?’

प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ते हुए कहा, “मैं वैसा ही हूं.”

तभी वहीं मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीच में कहा- “वैसे नहीं है, थोड़े बदल गए हैं आप.”

खरगे की इस बात पर पीएम मोदी हंसे और खरगे के हाथ थपथपाते हुए बोले-अच्छा?” इसका वीडियो भी सामने आया है.

6 जनपथ पर सुप्रिया सुले की बेटी का हुआ रिस्पेशन
अक्सर एक-दूसरे की आलोचना करने वाले विरोधी नेताओं के बीच यह हंसी-मजाक देख वहां मौजूद दूसरे नेता भी मुस्कुराने लगे. उल्लेखनीय हो कि दिल्ली के 6 जनपथ पर हुए इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ रेवती सुले की शादी का जश्न मनाया गया. इस जोड़े ने जून में मुंबई में शादी की थी और दिल्ली में यह शानदार रिसेप्शन आयोजित किया गया था.

अमित शाह, एस जयशंकर सहित कई नेता हुए शामिल
इस रिसेप्शन में कई बड़े राजनेता शामिल हुए थे. जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तैर रही है. इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, रामदास अठावले और चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता शामिल थे.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!