कॉकरोच जनता पार्टी फिर करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन !, अभिजीत दीपके ने किया ऐलान

abhijeet dipke 4 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

कॉकरोच जनता पार्टी फिर करेगी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन !, अभिजीत दीपके ने किया ऐलान

 

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल न मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है. दीपके ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यक्रम को बाधित करने के लिए हॉल मालिकों पर दबाव बनाया गया.

बुकिंग के बाद भी धमकी देने का दावा

दीपके के अनुसार, आज दिल्ली में CJP की वॉलंटियर्स मीट प्रस्तावित थी. “आज दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट होनी थी. इसके लिए हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था. हर जगह यही कहा जा रहा था कि ऊपर से दबाव है.”

उन्होंने आरोप लगाया, “हॉल मालिकों से कहा गया कि अगर उन्होंने यहां CJP की बैठक होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. यह सब बीजेपी की ओर से किया जा रहा है.”

‘दबाव और धमकियों से डरने वाले नहीं’

CJP संस्थापक ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाइयों से हम लोग डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल युवाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी से घबराया हुआ है लेकिन CJP अपने कार्यक्रमों को बिना किसी दबाव के जारी रखेगी.

‘जंतर-मंतर सीजन-2’ जल्द

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर लोग लगातार उनसे पूछ रहे हैं कि ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ कब शुरू होगा. उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इसका दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने जा रहा है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!