नील गाय के बच्चे को कुछ ही पल में विशाल अजगर ने जिंदा निगला, पेट इतना फूल गया कि….., VIDEO देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलिया….
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
नील गाय के बच्चे को कुछ ही पल में विशाल अजगर ने जिंदा निगला, पेट इतना फूल गया कि….., VIDEO देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलिया….
बाराबंकी में लोनी कटरा के मुबारकपुर गांव के जंगल में रविवार दोपहर करीब 20 फीट लंबे विशाल अजगर ने वन रोज (नीलगाय) के एक अवयस्क बच्चे को निगल लिया.
गांव के समीप इतने बड़े अजगर को शिकार करते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई. लोग एहतियात के तौर पर अपने बच्चों और मवेशियों को जंगल की ओर जाने से रोकने लगे.
रविवार दोपहर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों के पीछे हलचल देखी. पास पहुंचने पर विशाल अजगर वन रोज के बच्चे को कुंडली में जकड़े दिखाई दिया. कुछ ही देर में अजगर ने पूरे शिकार को निगल लिया.
Barabanki 20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को जिंदा निगला- ग्रामीणों के शोर पर छोड़ा, वन विभाग की लापरवाही पर भड़का आक्रोश pic.twitter.com/c9vIE0WKJa
— Arjunsingh800 (@arjunsingh800) August 3, 2026
यह देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी गई. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास पहली बार इतना बड़ा अजगर कौतूहल का विषय बना है. सूचना के काफी देर बाद वन टीम मौके पर पहुंची और स्थिति देखी.
वन दारोगा विवेक यादव ने बताया कि उन्हें प्रारंभ में घटना की जानकारी नहीं थी. डिप्टी रेंजर अभय गौतम ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि शिकार निगलने के बाद अजगर का वजन काफी बढ़ जाता है और उसकी गति धीमी हो जाती है. बावजूद सुरक्षित रेस्क्यू का प्रयास किया जाएगा. वन विभाग ने ग्रामीणों से अजगर के पास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है.
