खौफनाक ! 23 साल की बहू ने 67 वर्षीय ससुर का प्राइवेट पार्ट ब्लेट से काटा, खून से सन गया पजामा

woman ChatGPT July 18 (2) (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (ChatGPT)

The Hindi Post

खौफनाक ! 23 साल की बहू ने 67 वर्षीय ससुर का प्राइवेट पार्ट ब्लेट से काटा, खून से सन गया पजामा

 

मुजफ्फरनगर जिले (उत्तर प्रदेश) के बुढ़ाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. इसी से तंग आकर उसने नाखून काटने वाले ब्लेड से हमला किया. फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला के दो छोटे बेटे हैं और उसका पति हरियाणा में रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाता है. पति के बाहर रहने के कारण महिला अपने बच्चों और ससुर के साथ ही घर में रहती थी. पड़ोसियों का कहना है कि महिला पहले भी लोगों से छेड़छाड़ की शिकायत कर चुकी है लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और मामले में लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!