घर में जा घुसा ट्रक, तेज आवाज सुन मौके पर जमा हुई भारी भीड़, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

accident

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

घर में जा घुसा ट्रक, तेज आवाज सुन मौके पर जमा हुई भारी भीड़, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

 

मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक अनियंत्रित ट्रक ने घर में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को रात करीब 3 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुदारन चौराहे के पास यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि ट्रक वाराणसी से सोनभद्र जा रहा था. इसमें नमक लदा हुआ था. रास्ते में अचानक से ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा. उस समय घर के अंदर लोग सो रहे थे.

इस घटना के कारण चीख-पुकार मच गई. रात में तेज आवाज सुनने पर ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई. अधिकारियों ने बताया कि ट्रक ने लगभग पांच लोगों को कुचल दिया था. इसमें से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.

मामले की सूचना मिलने पर थाना अहरौरा पुलिस की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके से रेस्क्यू कर दो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चचेरी मोड़ चुनार भिजवाया गया जहां से उन्हें चिकित्सकों की ओर से बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. साथ ही, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया.

मृतकों की पहचान 47 वर्षीय राजाराम, 70 वर्षीय सुखिया और 45 वर्षीय चांदतारा के रूप में हुई है. घायलों में 45 वर्षीय सुनील शर्मा और 12 वर्षीय सुहानी शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीमें हादसे के बाद फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं.

आईएएनएस

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!