सिलेंडरों की बाढ़ ! LPG बॉटलिंग प्लांट में भरा पानी, बह गए हजारों सिलेंडर, अधिकारियों ने क्यों छूने से किया मना ?
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
सिलेंडरों की बाढ़ ! LPG बॉटलिंग प्लांट में भरा पानी, बह गए हजारों सिलेंडर, अधिकारियों ने क्यों छूने से किया मना ?
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के कारण रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित HPCL बॉटलिंग प्लांट में पातालगंगा नदी का पानी घुस गया. इसके चलते प्लांट से करीब 3,000 भरे और खाली एलपीजी सिलेंडर पानी में बह गए. फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने और इन सिलेंडरों को खोजने में जुटा है.
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बाढ़ से LPG बॉटलिंग प्लांट के 3000 से ज्यादा सिलेंडर पानी में बह रह रहे हैं। pic.twitter.com/FVN06SiaLs
— P.N.Rai (@PNRai1) July 9, 2026
सुरक्षा के मद्देनजर रायगढ़ कलेक्टर किशन जवाले ने जनता के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बहकर आए इन सिलेंडरों को उठाने, खोलने या इस्तेमाल के लिए घर ले जाने की गलती बिल्कुल न करें क्योंकि यह बेहद खतरनाक हो सकता है.
जिला कलेक्टर ने साफ किया कि सिलेंडरों के सुरक्षित होने की कोई गारंटी नहीं है. इसलिए जोखिम उठाने के बजाय सिलेंडर मिलने या दिखने पर तुरंत स्थानीय अधिकारियों को सूचित करें.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
