युवक से हैवानियत की हद पार !, गर्म रॉड से दागा, करंट लगाया, प्राइवेट पार्ट में डाला पेचकस, खून से….

First Information Report FIR (1) (1)
The Hindi Post

युवक से हैवानियत की हद पार !, गर्म रॉड से दागा, करंट लगाया, प्राइवेट पार्ट में डाला पेचकस, खून से….

 

देहरादून | उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि स्कूटर से टक्कर के बाद दो युवकों ने उसे अगवा कर बेरहमी से प्रताड़ित किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़ित आजाद सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह काम से लौट रहे थे. तभी लालपुल के पास तेज रफ्तार स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्कूटर सवार अंकुर वाल्मीकि और उसके साथी साहिल ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

आरोप है कि दोनों युवक आजाद को जबरन निरंजनपुर फल मंडी स्थित एक दुकान में ले गए जहां उन्हें बंधक बनाकर बिजली के झटके दिए गए और गर्म लोहे की रॉड से दागा गया. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके गुप्तांग में पेचकस डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी.

पीड़ित के अनुसार, तड़के करीब तीन बजे आरोपियों का ध्यान भटकने पर वह किसी तरह वहां से भाग निकले और परिजनों को सूचना दी. इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है.

पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने अंकुर वाल्मीकि और साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. मामले की जांच जारी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!