महुआ मोइत्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने का आरोप, डीजीपी से लगाई मदद की गुहार, VIDEO

CROWD ATTACK ON MAHUA MOITRA OFFICE (1)

अपने कार्यालय के बाहर जमा भीड़ द्वारा अंडे फेंके जाने का वीडियो टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया / (वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब)

The Hindi Post

महुआ मोइत्रा पर हमला ! फेंके गए अंडे और टमाटर, कमर पर हाथ रख देखती रही पुलिस, VIDEO

 

कोलकाता | तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही थीं. इसी दौरान भाजपा समर्थक वहां पहुंच गए और बाहर से अंडे फेंकने लगे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा, “पश्चिम बंगाल के डीजीपी मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं. मैं अपने लोकसभा क्षेत्र के कार्यालय में बैठक कर रही थी. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के लोग पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए. ये लोग खिड़की के जरिए अंडे और पत्थर फेंक रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फेंके गए अंडे और पत्थर उन्हें भी लगे हैं और उनके कपड़े भी खराब हो गए है. उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस को फोन किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली. मैंने आपको फोन किया उसके बाद पुलिस आई लेकिन वह भी सिर्फ तमाशा देख रही है.”

उन्होंने कहा, “मैं यहां से नहीं निकलने वाली हूं. डीजीपी साहब, भीड़ को हटवाना आपका काम है. भीड़ को हटाया जाना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि आप यह वीडियो देखेंगे. आप एक आईपीएस अधिकारी और पश्चिम बंगाल के डीजीपी हैं. मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही इस भीड़ को हटाने का आदेश देंगे.”

एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा, “हम पर हमला हो रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. मैं यहां की सांसद हूं और यह भीड़ हमला कर रही है, जबकि पुलिस और सीआरपीएफ तमाशा देख रही है.”

महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, “पिछले दो घंटों से आपकी पुलिस तमाशा देख रही है और भीड़ को नहीं हटा रही है. वे चाहते हैं कि मैं यहां से भाग जाऊं और जब मैं अपनी कार में बैठूं तो मुझ पर अंडे या पत्थर फेंकें. कृपया अपना काम करें. भीड़ को हटाएं. मैं इस तरह यहां से नहीं निकलूंगी.”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई टीएमसी के नेताओं पर अंडे फेंके गए. अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी यही आरोप लगाया है और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!