ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, उड़ गए परखच्चे, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मौके पर…..

Car Collides with Truck

जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

भीषण रफ्तार में ट्रक से टकराई कार, उड़ गए परखच्चे, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मौके पर…..

 

अमरावती | महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरावती के धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ.

पुलिस के अनुसार, नागपुर से मुंबई की ओर जा रही एक कार तेज रफ्तार ने सामने चल रहे ट्रक को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक छोटी बच्ची शामिल है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चंद्रपुर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. हादसे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंचने बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला. इसके बाद सभी लोगों के शव को अस्पताल के लिए भेजा.

समृद्धि महामार्ग पर हुए इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले, महाराष्ट्र के सांगली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल की कार शनिवार को दुर्घटना का शिकार हो गई. हालांकि, कार के एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया. इस हादसे में उनकी उंगली में हल्की चोट आई.

मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर गाडगिल म्हैशल से सांगली की ओर आ रहे थे. अर्जुनवाड़ सर्विस रोड पर अचानक एक टू-व्हीलर सवार उनकी कार के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई.दुर्घटना में टू-व्हीलर सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

IANS

महाराष्ट्र अमरावती में ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!