अफगानिस्तान में आया शक्तिशाली भूकंप, कश्मीर समेत इन इलाकों में महसूस किए गए झटके

EARTHQUAKE

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

अफगानिस्तान में आया शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली समेत इन इलाकों में डोली धरती….

 

अफगानिस्तान में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. इसके तेज झटके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में महसूस किए गए.

भूकंप की निगरानी करने वाली भारत सरकार की नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई. एजेंसी ने बताया कि भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 4 मिनट पर आया.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए लिखा, “अफगानिस्तान में 27 जून को शाम 19:04:51 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र पृथ्वी से 215 किलोमीटर की गहराई में था.”

इससे पहले, अप्रैल के महीने में अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का ऐसा ही एक भूकंप आया था.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!