राम मंदिर चढ़ावा मामला: ट्रस्ट प्रमुख चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

Champat Rai 3 (1)

चंपत राय (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

अयोध्या | राम मंदिर में चढ़ावे और धन के कथित गबन मामले में नया मोड़ आ गया है. सूत्रों के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है.

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना निदेशक द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रमुख पदाधिकारियों ने सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के बाद नैतिक आधार पर अपने पद छोड़ दिए हैं.

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले इस मामले में शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय करने की दिशा में इसे पहला बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह बड़ा घटनाक्रम विशेष जांच दल (SIT) की उस प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद घटा है जिसमें मंदिर के चढ़ावे और दान के प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरतने की बात कही गई थी.

इससे पहले, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीती रात आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं. इन पर बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए के चढ़ावे में हेरफेर करने का आरोप है.

हालांकि, केवल निचले स्तर के कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों और शीर्ष प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की चौतरफा मांग के बाद अंततः ट्रस्ट के इन वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!