शादी के दो दिन पहले लीक हुई प्राइवेट फोटो और वीडियो, लड़की और माता-पिता ने किया सुसाइड, क्या बोले परिजन ?

karnataka news June 22 (1)

अपनी मां के साथ मृतका रक्षिता की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

शादी के दो दिन पहले लीक हुई प्राइवेट फोटो और वीडियो, लड़की और माता-पिता ने किया सुसाइड, क्या बोले परिजन ?

 

मैसूर (कर्नाटक) | कर्नाटक के मैसूर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवती और उसके माता-पिता ने आत्महत्या कर ली है. युवती की दो दिन बाद शादी होने वाली थी. दरअसल, युवती के प्राइवेट फोटो और वीडियो लीक होने के बाद परिजनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

मृतकों की पहचान रक्षिता और उसके माता-पिता शिवन्ना और नागरत्ना के तौर पर हुई है. वे टी. नरसीपुरा तालुक के केम्पैयानहुंडी गांव के रहने वाले थे. रक्षिता की 24 जून को शादी होनी थी.

यह घटना वरुण पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई है. पुलिस उस आरोपी की तलाश कर रही है जिसने कथित तौर पर रक्षिता की प्राइवेट फोटो और वीडियो लीक किए थे.

शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी की पहचान उल्लास गौड़ा के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि परिवार ने यह कदम तब उठाया जब उल्लास गौड़ा ने रक्षिता की प्राइवेट फोटो और वीडियो उसके होने वाले पति को भेज दिए.

पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार को जानता था और कभी-कभी उनके घर आता-जाता था. गांव और उस परिवार में मातम छा गया है जहां रक्षिता की शादी की तैयारी चल रही थी. परिवार वालों का आरोप है कि उल्लास गौड़ा ने शादी तोड़ने के इरादे से यह सब किया था.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी को प्राइवेट फोटो और वीडियो कैसे मिले? परिवार ने आरोपी पर लड़की को परेशान करने का भी आरोप लगाया है.

इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है. उन्होंने उल्लास गौड़ा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए ले जाने से रोक दिया और मांग की है कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

आईएएनएस

कर्नाटक: मैसूर में प्राइवेट फोटो लीक होने के बाद शादी से दो पहले महिला और उसके माता-पिता ने की आत्महत्या

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!