“सपा टूट जाएगी” वाले ओपी राजभर के बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार, दिया करारा जवाब, बोले- “अफवाह फैलाकर जिनसे पैसा लिया वो….”

AKHILESH YADAV

सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

“सपा टूट जाएगी” वाले ओपी राजभर के बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार, दिया करारा जवाब, बोले- “अफवाह फैलाकर जिनसे पैसा लिया वो….”

 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि समाजवादी पार्टी टूट जाएगी. अब इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा कि साल 2017 के पहले इन्हें कोई जानता नहीं था. राजभर पर अखिलेश ने कहा कि दाना और गाना कब तक चलेगा अफसाना.

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के चाचा और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का जिक्र कर कहा था कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी थी. राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि कोई जेल थोड़े ही जाना चाहता है.

 अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट करके कहा कि भविष्यवाणी करनेवाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है 50 या फिर सिर्फ़ आश्वासन. इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफ़वाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, वो लोग इन्हें ढूँढ रहे हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!