सामने से आया और अचानक जड़ दिया थप्पड़, फिर जो हुआ…, CJP चीफ अभिजीत दिपके से मारपीट, VIDEO वायरल

abhijeet dipke

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

सामने से आया और अचानक जड़ दिया थप्पड़, फिर जो हुआ…, CJP चीफ अभिजीत दिपके से मारपीट, VIDEO वायरल

 

जयपुर | जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कथित तौर पर दो युवकों ने भीड़ के बीच थप्पड़ जड़ दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान भीड़ में मौजूद दो युवक अचानक उनके पास आए और उन्हें थप्पड़ मार दिया.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनको मारा. कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया और व्यवस्था बहाल की.

शहीद स्मारक पर आयोजित इस प्रदर्शन का उद्देश्य कथित नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाना था. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए तथा उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तिरंगा और विभिन्न तख्तियां लिए हुए थे जिन पर “पेपर लीक बंद करो” और “भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” जैसे नारे लिखे थे.

घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन प्रदर्शन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!