वाराणसी कोर्ट में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, जिला जज की कुर्सी पर बैठकर बोली- ‘ऑर्डर-ऑर्डर’
सांकेतिक तस्वीर
वाराणसी कोर्ट में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, जिला जज की कुर्सी पर बैठकर बोली- ‘ऑर्डर-ऑर्डर’
वाराणसी जिला न्यायालय में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जिला जज की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर एक 50 वर्षीय महिला सीधे उनके डायस पर जा पहुंची. महिला न सिर्फ जज की मुख्य कुर्सी पर बैठ गई, बल्कि टेबल पर हैमर (हथौड़ा) पटकते हुए जोर से चिल्लाई— “ऑर्डर-ऑर्डर! आज मैं जिला जज हूं. गवाह और सबूत पेश किए जाएं.” अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोर्ट रूम में मौजूद वकील और कर्मचारी दंग रह गए.
1 घंटे चला ड्रामा, पुलिस ने उतारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवपुर की रहने वाली वंदना गुप्ता नामक यह महिला कोर्ट रूम में रखी फाइलों को उठाकर पलटने लगी. जब वकीलों ने उसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो वह उन पर भड़क गई और पास आने वालों को धमकी देने लगी. लगभग एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद कोर्ट प्रशासन ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया जिन्होंने वंदना को जबरन कुर्सी से उतारा और हिरासत में ले लिया. उसे कैंट थाने ले जाया गया.
वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए।
इसके बाद फाइलें उठाकर उनको… pic.twitter.com/p30HxIi7lO
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 12, 2026
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गंभीर लापरवाही पर अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है. कोर्ट परिसर में इस महिला के प्रवेश पर अब पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि महिला ने ऐसा क्यों किया.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
