कलयुगी मां की हैवानियत! 7 महीने के जिगर के टुकड़े की कर दी हत्या, मोबाइल से सामने आई पूरी कहानी… , क्या है मामला ?

baby-gf6227c1bc_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

कलयुगी मां की हैवानियत! 7 महीने के जिगर के टुकड़े की कर दी हत्या, मोबाइल से सामने आई पूरी कहानी… , क्या है मामला ?

 

मेरठ | मेरठ (यूपी) के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर फूल गांव में एक मां (मीनाक्षी) पर अपने ही सात महीने के मासूम बेटे रुद्रांश की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है. शुरुआत में महिला ने बच्चे की मौत की वजह बीमारी बताई थी जिसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था. हालांकि, पति की सख्ती और पूछताछ के बाद महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

प्रेमी के मैसेज देखने पर शुरू हुआ था विवाद
पति अमित तोमर (जो पेशे से कार चालक हैं) के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले उन्होंने मीनाक्षी के मोबाइल पर दिल्ली के रहने वाले मोहित नाम के युवक के मैसेज और कॉल देखे थे जिसे लेकर घर में (पत्नी से) भारी विवाद हुआ था. 30 मई को जब अमित काम के सिलसिले में सहारनपुर गए थे, तब मीनाक्षी ने फोन पर रुद्रांश की तबीयत खराब होने और फिर मौत होने की सूचना दी.

पोस्टमार्टम की बात सुनते ही टूटी आरोपी मां
अमित को पत्नी पर पहले से ही शक था. सोमवार को जब उन्होंने मीनाक्षी को चेतावनी दी कि वह बच्चे के शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराएंगे और एसएसपी से शिकायत करेंगे, तो महिला डर गई. सख्ती बरतने पर उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसी ने बच्चे का गला घोंटा था.

शव को कब्र से निकाल कर होगा पोस्टमार्टम
पति की तहरीर पर मुंडाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर मंगलवार को बच्चे के शव को कब्र से बाहर निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!